⚡ ब्रेकिंग News

अवैध पार्किंग पर कैमूर प्रशासन का सख्त एक्शन, कई बसों पर जुर्माना, कुछ जब्त


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 
 

कैमूर, बुधवार। जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं बाधारहित बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध पार्किंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी सह जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर की गई।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के क्रम में कई बसें निर्धारित पार्किंग स्थल के बाहर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी पाई गईं, जिससे आमजन को आवागमन में कठिनाई हो रही थी और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई करते हुए कई बसों से जुर्माना वसूला गया। वहीं गंभीर मामलों में कुछ बसों को जब्त भी किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अधिनियम की धारा 122 के अंतर्गत सड़क पर इस प्रकार वाहन खड़ा करना, जिससे अन्य लोगों को बाधा, असुविधा या खतरा उत्पन्न हो, दंडनीय अपराध है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। साथ ही वाहन चालकों एवं संचालकों से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

जिला प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...