⚡ ब्रेकिंग News

कैमूर: मंत्री संजय सिंह (टाइगर) की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

कैमूर जिले के परिसदन कक्ष में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के माननीय मंत्री संजय सिंह (टाइगर) की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश देना था।

बैठक में आप्त सचिव विमल कुमार सिंह, सहायक निदेशक सुबोध कुमार, सहायक श्रम आयुक्त डालमियानगर रिपुसुदन मिश्रा, श्रम अधीक्षक कैमूर चंदन कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश कुमार तिवारी सहित सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एवं सरकारी आईटीआई संस्थानों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान मंत्री ने विभाग की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक पहुंचाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत अधिकाधिक श्रमिकों का निबंधन सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि उन्हें समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

मंत्री ने लंबित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा प्रवासी श्रमिकों के सटीक डेटा संकलन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वस्त्र सहायता योजना के तहत जिन श्रमिकों के खातों में ₹5000 की राशि अब तक नहीं पहुंची है, उनके बैंक खातों की आधार सीडिंग शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश भी दिया गया।

साथ ही, सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठा एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करने को कहा गया।

नियोजन विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने राज्य सरकार के एक करोड़ रोजगार सृजन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आईटीआई संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण एवं उद्योग आधारित प्रशिक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्रों के नियमित निरीक्षण एवं उनकी आधारभूत संरचना व पाठ्यक्रम को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के अंत में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए और कार्यवाही सधन्यवाद समाप्त की गई।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...