⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास: कच्छवाँ बाजार में तीसरे दिन भी सन्नाटा, छापेमारी की आशंका से दुकानें बंद

 


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

कच्छवाँ (रोहतास)-

रोहतास जिले के कच्छवाँ बाजार में राज्य कर विभाग की संभावित छापेमारी की खबर से लगातार तीसरे दिन भी बाजार पूरी तरह बंद रहा। पूरे इलाके में लॉकडाउन जैसे हालात देखने को मिले और अधिकांश दुकानों के शटर नहीं खुले।

खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। खासकर आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

व्यापारियों के बीच जांच को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी कारण वे फिलहाल अपनी दुकानें खोलने से बच रहे हैं।

इस अघोषित बंदी का असर व्यापार पर साफ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, रोजाना होने वाला लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है और बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...