⚡ ब्रेकिंग News

सृजन साथी जनसंपर्क अभियान से युवाओं को जोड़ने में जुटी कांग्रेस


खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:- 

राष्ट्रीय कांग्रेस को अखिल भारतीय स्तर पर मजबूत बनाने में पंचायत, प्रखंड और जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका हमेशा अहम रही है। उनके योगदान की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी होती रही है।

यह बातें जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से सासाराम के परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय ने कही। उन्होंने बताया कि “सृजन साथी जनसंपर्क” अभियान के तहत जिले के पंचायतों और प्रखंडों में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए आज से अभियान की शुरुआत कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी जिलास्तरीय कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय हो गए हैं। निकट भविष्य में एक लाख से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रेसवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिमन्यु सिंह, राधा प्रसाद सिंह, दीपक शुक्ला, राजेश्वर कुशवाहा, मनीष चौबे, हीरा कुमार, नवलकिशोर, पीयूष भारद्वाज, मानस रंजन, लोकेश तिवारी, जावेद, शैलेश गुप्ता, तेजपति तथा सत्यानंद सिंह कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...