⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर जोरदार जश्न मनाया।


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास,:- 

स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के पास बुधवार को भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर और मिठाइयाँ खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए मुख्यमंत्री का पूरे बिहार में स्वागत हो रहा है और उन्हें पूरा भरोसा है कि वे राज्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए जनता के हित में कई कार्य किए हैं और उनके कुशल नेतृत्व के कारण ही उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के बाद अब सम्राट चौधरी “सबका साथ, सबका विकास” के तहत काम करते हुए बिहार को आगे बढ़ाएंगे।


इस अवसर पर नौहट्टा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद, एमएलसी प्रतिनिधि भानु प्रताप मिश्रा, जदयू अध्यक्ष दीपक चौबे, लोजपा अध्यक्ष सीताराम चंद्रवंशी, मुखिया अरुण चौबे, बबलू पाठक, लालबंदे तिवारी, कुलदीप चौधरी, महेंद्र पासवान, कृष्ण मेहता, बबलू पांडेय, रामप्रवेश चंद्रवंशी, बिनोद मेहता, तरुण पांडेय, राकेश चौबे, श्यामसुंदर पासवान, दिनेश राम, मिथलेश कुमार, रवि, राणा सिंह, अनुपम कुमार, रोहित चंद्रवंशी, मुन्ना सिंह, संजय गुप्ता, बबन सिंह, ज्वाला गुप्ता सहित कई लोगों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...