⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास समाहरणालय में बाबा साहब को श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के संदेश को अपनाने का लिया संकल्प

 





खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

शंकर कुमार गौंड/सासाराम:- 

आज 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रोहतास समाहरणालय गेट स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण एवं गणमान्य लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी ने कहा कि यह दिन बाबा साहब के सामाजिक न्याय और समानता के संदेशों को स्मरण करने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत तथा असमानता के खिलाफ निरंतर आवाज उठाई।

उन्होंने यह भी कहा कि आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल याद ही न करें, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में भी अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बाबा साहब के योगदानों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...