⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा में एस.एस. कैंब्रियन स्कूल का 14वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

 


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

नौहट्टा (रोहतास)- 

नौहट्टा के एस.एस. कैंब्रियन स्कूल में 14वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुखिया आनंद प्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रमुख रविन्द्र राम, शिक्षक रवि कुमार गुप्ता एवं बिजेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल जनार्दन शर्मा सहित शिक्षक धर्मेन्द्र दुबे, शुभम कुमार, सतीश रंजन, गोविंद शर्मा, अनामिका कुमारी, चंचला कुमारी, आरती देवी, प्रियंका सिंह, पल्लवी कुमारी, रंजय पाठक समेत अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
पूरा कार्यक्रम उत्साह और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...