खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाजI
मनीष कुमार/नासरीगंज/रोहतास:
रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारातियों से भरी बस और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
यह हादसा डेहरी-बिक्रमगंज मुख्य सड़क पर इटिम्हा गांव के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार दर्जनों बाराती घायल हो गए।
हादसे की स्थिति:
एक बाराती की इलाज के दौरान मौतकई लोगों को गंभीर चोटें
हाइवा के चालक और खलासी के पैर टूटेl
राहत और बचाव:
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कहां जा रही थी बस?
नासरीगंज थानाध्यक्ष के अनुसार, बस औरंगाबाद से बारात लेकर भोजपुर जिले के जगदीशपुर जा रही थी।
पुलिस कार्रवाई जारी:
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment