सासाराम (रोहतास)- आगामी बिहार दिवस 2026 के भव्य आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी । बैठक में बिहार दिवस के अवसर पर जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 22 से 24 मार्च तक अनुमंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष बिहार दिवस का राज्यस्तरीय मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। इसके साथ ही विद्यालय,प्रखंड,जिला एवं अनुमंडल स्तर पर भी विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। बिहार दिवस की थीम “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” निर्धारित की गयी है। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बिहार दिवस के अवसर पर जिले में भव्य प्रभात फेरी निकाली जाय,जिसमें अधिक-से-अधिक स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाय। इसके लिए रूट चार्ट सहित सभी तैयारियाँ समय से पूरी करने का निर्देश दिया गया, जबकि जिला खेल पदाधिकारी को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को चित्रकला सहित अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु निर्देश दिया गया, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम के तहत 22 मार्च को छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,जबकि 23 मार्च को स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कवि-सम्मेलन-सह-मुशायरा भी आयोजित होगा। उप विकास आयुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार दिवस के कार्यक्रम केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रहें,बल्कि सभी प्रखंडों में भी खेल, चित्रकला एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही बिहार दिवस के उत्सव को भव्य बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय भवनों को नीली रोशनी से सजाने का भी निर्देश दिया गया है।
आगामी आने वाली बिहार दिवस को लेकर जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में की बैठकl
Tahalka Awaz Aapki Awaz
0


Post a Comment