⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम में महिला दिवस के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग तथा महिला एवं बाल विकाश के संयुक्त रूप से चंदतन पहाड़ी पर किया गया ट्रेकिंग का आयोजन

    
 08/03/2026, दिन- रविवार 
Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

 सासाराम (रोहतास)- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रोहतास जिला प्रशासन के द्वारा  कला एवं संस्कृति विभाग महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में चंदतन पहाड़ी पर ट्रेकिंग का आयोजन किया। इस आयोजन में एसडीएम सासाराम नेहा कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता विनीता कुमारी विनय प्रताप ज़िला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी मुकेश कुमार शामिल रहे। एसडीम सासाराम के द्वारा ट्रैकिंग में आए हुए बच्चों को महिलाओं दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने ट्रेकिंग की महत्ता को बताया। सभी महिलाओं एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए उन्हें बतलाया कि आज के समय में महिलाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त होने की आवश्यकता है। जिसे महिला आगे चलकर चुनौतियों का सामना कर सके और आत्मनिर्भर बने। वर्तमान समय में महिलाओं के प्रति सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में अंबेडकर छात्रावास के बच्चे अन्य निजी विद्यालय एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। 

जिला पदाधिकारी रोहतास के द्वारा ट्रेकिंग का सुझाव लोगों के बीच काफी लोकप्रिय एवं  सराहनीय रहा रहा। इस तरह का आयोजन जिले में पहली बार किया गया। 

ज़िला प्रशासन के द्वारा बच्चों को टीशर्ट,टोपी एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...