⚡ ब्रेकिंग News

कैमूर जिले में जनता दरबार के द्वारा कई लोगों का तत्काल समस्याओं का समाधान किया गया



 


कैमूर- जिला प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैमूर जिले के सभी कार्यालयों में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर पंचायतों तक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय के जनता दरबार में विभिन्न विभाग से संबंधित  तेईस आवेदन प्राप्त हुए, जिसका नियमानुसार त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। ऑनलाइन पोर्टल पर किये गए प्रविष्टि के अनुसार आज अब तक जिला मुख्यालय स्तर पर कुल 36 अधिकारियों ने 59 नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया। जिले के कुल 11 प्रखण्डों में 83 अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहाँ 189 नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। थानों में आयोजित संवाद कार्यक्रमों में 16 अधिकारियों ने 63 नागरिकों के साथ संवाद किया। सबसे व्यापक प्रभाव पंचायत स्तर पर देखा गया, जहाँ 134 अधिकारियों ने कुल 324 नागरिकों से सीधा संपर्क कर समस्या का समाधान किया गयाl इस अभियान का उद्देश्य सरकारी तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना है। जिला नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इन मुलाकातों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और विकास योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाया जा सकेl

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...