⚡ ब्रेकिंग News

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे कंपटीशन पर कसा शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त


 Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

मेदिनीनगर: रामनवमी के दौरान बढ़ते शोर और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर पलामू पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। टाउन थाना क्षेत्र में डीजे बजाने के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ने की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बड़े डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया।

जब्त किए गए डीजे में उत्तर प्रदेश का शगुन डीजे और मध्य प्रदेश का नटराज डीजे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों डीजे बाहरी राज्यों से मंगाए गए थे और रामनवमी जुलूस में अत्यधिक तेज आवाज में संचालित किए जा रहे थे।

घटना के दौरान तेज ध्वनि और भीड़-भाड़ के कारण एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों की शिकायत पर टाउन थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया।

वहीं, एक दिन पहले बस स्टैंड रोड पर एक और गंभीर लापरवाही सामने आई, जहां एक डीजे से जुड़े डीजी जनरेटर में ओवरलोड के कारण आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...