⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास में भीषण सड़क हादसा: दो युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 

Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

भड़कुडिया (रोहतास)- जिले के दरिहट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह घटना सुबह करीब 8 बजे  भड़कुडिया गांव के गेट के समीप मुख्य सड़क पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार थार वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, डेहरी की ओर से आ रही थार (संख्या BR 24 AL 8956) ने भड़कुडिया से डेहरी जा रही स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या BR 24 AM 9628) को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार गाड़ी बाइक और सवार को लगभग 50 मीटर तक घसीटती चली गई।

इस हादसे में बाइक सवार विकास कुमार (पिता स्वर्गीय सत्यनारायण कुशवाहा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रुस्तम अंसारी (पिता मिराज अंसारी) और लोग पासवान (पिता अवधेश पासवान) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवक भड़कुडिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दरिहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया अस्पताल पहुंचते ही इलाज के दौरान रुस्तम अंसारी (पिता मिराज अंसारी) का भी इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे के बाद थार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी रवीरंजन प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...