⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा पाठक कॉम्पलेक्स में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

 

Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नौहट्टा। स्थानीय पाठक कॉम्प्लेक्स भवन में शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष गुड्डू सिंह के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात ‘वंदे मातरम्’ गीत प्रस्तुत किया गया।

प्रशिक्षण सत्र में गुड्डू सिंह ने कहा कि हमें इन महान नेताओं के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सभी मंडलों में चल रहा है और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के सम्मान का ध्यान रखना आवश्यक है। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।

जिला पदाधिकारियों—जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, सशीभूषण प्रसाद और अरुण पांडेय—ने संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित किया है और संगठन द्वारा दिए गए हर दायित्व को निभाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ता समान हैं और देशहित में कार्य करने वालों को आगे बढ़ाने का काम पार्टी करती है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर पार्टी ने यह संदेश दिया कि देशहित सर्वोपरि है। वर्ष 2014 के बाद पार्टी का जनाधार बढ़ा है और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर सभी वर्गों के लिए काम हो रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य हर गांव में कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाना और संगठन को मजबूत करते हुए विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम सिंह, कृष्ण मेहता, जयगोबिंद गुप्ता, महामंत्री हरिशंकर मिश्रा, ऋषिकांत दुबे, लाल बन्दे तिवारी, अरुण कुमार चौबे, राकेश चौबे, बबलू पाठक, संजय गुप्ता, महेंद्र पासवान, श्याम सुन्दर पासवान, बुधन राजवंशी, मोहन गुप्ता, मिथलेश गुप्ता,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...