Tahalka Aawaz आपकी आवाज
रोहतास: जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने विभिन्न आपदाओं में हुई जनहानि के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुग्रह अनुदान की राशि स्वीकृत की है। जिले में पानी में डूबने, लू (हीटवेव), सर्पदंश सहित अन्य आपदाओं से हुई मौतों के कुल 17 मामलों में मृतकों के निकटतम आश्रितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इन सभी मामलों के लिए कुल 68 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वीकृत राशि का भुगतान लाभार्थियों के बैंक खातों में अविलंब कराया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

Post a Comment