
दिनांक- 12/03/2026 दिन- गुरुवार
Tahalka Aawaz आपकी आवाज
नौहट्टा (रोहतास)- नौहट्टा प्रखण्ड के उल्लीबनाही पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम भवनाथपुर महावीर स्थान से उल्ली हनुमान मंदिर तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य लगभग पिछले 2 वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के लिए पहले से डीपीआर तैयार किया गया था, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में गलत एलाइनमेंट कर दिया गया, जिसके कारण आज तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
यह सड़क क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों का अंचल कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और बाजार तक आना-जाना होता है। सड़क निर्माण बंद रहने से आम जनता, किसानों, छात्रों एवं मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से एक दिन पूर्व क्षेत्र के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि सड़क का निर्माण पुराने चल रहे मार्ग पर ही कराया जाएगा। उसी समय ठेकेदार द्वारा पुराने मार्ग पर लगभग 200 गाड़ी लूस/मोरम भी गिराया गया था। इसके बावजूद आज तक सड़क निrर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।क्षेत्र की जनता प्रशासन से मांग करती है कि इस मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी एवं प्रशासनिक जांच कराई जाए और सड़क का सही एलाइनमेंट तय कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। लोगों ने बताया कि हमारे यहां जनप्रतिनिधि भी चुनाव के वक्त वादा करते हैं उसके बाद भूल जाते हैं इसके लिए विधायक के साथ-साथ जिला पार्षद, मुखिया, तथा प्रमुख को भी दोषी बताया कहा की हमारे यहां लगभग 6 हजारलोगों की जनसंख्या है, रोड के कारण हमारे यहां कोई शादी भी नहीं हो पा रहा है, रिश्तेदार लोग आते हैं तो बोलते हैं कि आपके यहां शादी नहीं करेंगे, रोड ही सही नहीं हैlयदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगीl

Post a Comment