⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- भाजपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोरl


 Tahalka Aawaz | आपकी आवाज

संवाददाता: मुकेश कुमार मिश्रा, नौहट्टा (रोहतास)

रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत बौलिया गांव में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने की, जबकि मंच संचालन प्रखंड महामंत्री हरिशंकर मिश्रा ने किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम्' गीत प्रस्तुत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायत में नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के विस्तार और सरकार की विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

बैठक के प्रभारी राजेश्वर प्रसाद ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसके कार्यकर्ता होने पर सभी को गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के संकल्प को साकार करने के लिए संगठन को और मजबूत बनाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाएं तथा जनता की समस्याओं का समाधान संगठन के माध्यम से कराने का प्रयास करें।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, पंचायतों में नियमित बैठक आयोजित करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष अनुपम कुमार, उपाध्यक्ष रामप्रवेश चंद्रवंशी, भाजपा नेता प्रवीण पांडेय, राधेश्याम प्रसाद, अरुण चंद्रवंशी, कुंदन कुमार, नंदमोहन साह, विभूति पाठक, जयगोविंद गुप्ता, विनोद पासवान, सुरेश मेहता, बैजनाथ चौधरी, लीलावती देवी, पीतम चंद्रवंशी, नीतू देवी, संजय गुप्ता, संतोष शर्मा, विनोद सिंह, विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...