⚡ ब्रेकिंग News


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

मनीष कुमार/डेहरी/रोहतास:

रेलवे पाली गुमटी के समीप डीएफसीसी रेल लाइन पर अज्ञात मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से एक उम्रदराज व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि डीएफसीसी लाइन पर मालवाहक ट्रेन आने के दौरान एक व्यक्ति ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पाली रोड क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...