खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज
चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:-
नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ली बनाही गांव की सुमन कुमारी ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है।
एफआईआर के अनुसार, सुमन कुमारी की शादी पिछले वर्ष सासाराम पुरानी बस स्टैंड के पास रहने वाले नखडु डोम के पुत्र बजरंगी डोम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति द्वारा दहेज में आईफोन की मांग की जाने लगी।
आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पति ने कई बार मारपीट की और यहां तक कि कट्टा सटाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। पीड़िता ने बताया कि 9 अप्रैल को घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, तभी उसकी सास गुड़िया देवी उसके खिलाफ साजिश रच रही थी।
इसी दौरान ननद मनीषा कुमारी को इसकी भनक लग गई। उसने सुमन को शौच का बहाना बनाकर घर से बाहर निकाला और पूरी जानकारी देते हुए उसे सासाराम से सुरक्षित भगा दिया, जिससे उसकी जान बच सकी।
इसके बाद पीड़िता नौहट्टा थाना पहुंची और सास, पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने ससुराल पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है।

إرسال تعليق