⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती बरामद, युवक के साथ पुलिस ने किया रिकवर


 Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

नौहट्टा। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पहले शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग युवती को पुलिस ने शुक्रवार सुबह नौहट्टा बस स्टैंड से बरामद कर लिया।

बताया जाता है कि इस संबंध में युवती के पिता द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के परिजनों पर दबाव बनाया।

पुलिस के प्रयास के बाद शुक्रवार सुबह युवक और युवती दोनों को बरामद कर लिया गया।

थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक और युवती दोनों नाबालिग हैं। बरामदगी के बाद दोनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...