⚡ ब्रेकिंग News

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा बिहार पुलिस को मिला ऐतिहासिक सम्मान 🇮🇳


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

नई दिल्ली- भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पुलिस-I डिवीजन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, बिहार पुलिस को देश का प्रतिष्ठित “प्रेसिडेंट पुलिस कलर” (President’s Police Colour) सम्मान प्रदान किया जाएगा।

इस प्रस्ताव को द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंजूरी दी गई है, जो इस सम्मान को और भी विशेष बनाता है।

📌 मुख्य बिंदु:

30 मार्च 2026 को आधिकारिक पत्र जारी

बिहार सरकार के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति

पत्र बिहार के मुख्य सचिव को भेजा गया

डिप्टी सेक्रेटरी डी.के. घोष द्वारा हस्ताक्षरित

यह सम्मान पुलिस बल की बहादुरी, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया जाता है

🎖️ “प्रेसिडेंट पुलिस कलर” देश के पुलिस बलों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। यह सम्मान किसी भी पुलिस संगठन की दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवा, साहस और समर्पण का प्रतीक होता है।

👉 बिहार पुलिस के लिए यह न केवल गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
 

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...