नौहट्टा। प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित एक भवन के हॉल मे जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। जिला से आए पर्यवेक्षक अलख निरंजन,हाजी जमालुद्दीन सिद्दकी व चुनाव प्रभारी प्रमोद चंद्रवंशी के देखरेख मे चुनाव हुआ।मुमताज अंसारी ने दीपक चौबे को ही अध्यक्ष के लिए नाम प्रस्तावित किया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति सहमती दी । किसी भी कार्यकर्ता द्वारा और नाम का प्रस्ताव नहीं लाया गया। पार्टी के नियम के अनुसार आधा घंटा का समय कार्यकर्ता को अध्यक्ष पद के लिए अन्य किसी और का नाम लाने का दिया गया था। लेकिन सदस्यों ने दीपक चौबे के नाम पर ही सहमति जताई। अंत में पर्यवेक्षक ने दीपक चौबे को जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया ।श्री चौबे तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए । घोषणा होते ही सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष को फूल माला से स्वागत किया। वक्ताओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में श्री चौबे के द्वारा पार्टी का कार्य अच्छा रणनीति बनाकर किया जाता है। इनके मार्गदर्शन में इस क्षेत्र में जदयू मजबूत रूप में है। अध्यक्ष ने भी अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन का रीढ़ होते है। घर-घर तक मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्त्ता के द्वारा ही पहुंचाया जाता है । जिससे प्रदेश के विकास कार्य का जानकारी गांव के लोगोँ को मिल जाती है। मौके पर धर्मेंद्र दुबे, बीरू उरांव,लल्लू सिंह, पूजा देवी, संगीता कुसवाहा ,सरोज देवी, कलावती देवी, चंचला देवी, रामप्रताप ठाकुर, संजय सिंह खरवार, कमलेश लाल, अजय चंद्रवंशी,प्रतीक सिंह आदि थे ।
लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार चौबे।
Tahalka Awaz Aapki Awaz
0

إرسال تعليق