⚡ ब्रेकिंग News

एफसीआई बाजार समिति संघर्षशील पलदार यूनियन द्वारा बिहार स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एफसीआई गोदाम तकिया में हो रहे पलदार साथियों से शोषण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

23 फरवरी 2026

सासाराम (रोहतास)- 

जिला के ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन ( न्यू) के नेता कामरेड अशोक बैठा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों ने एफसीआई गोदाम में काम बंद कर गोदाम के मैनेजर तथा ठेकेदार  द्वारा मिलकर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है,जिसकी निंदा और विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि लोडिंग और अनलोडिंग का सरकारी न्यूनतम दर से कम मजदूरी का भुगतान करके लूटा जा रहा है, जबकि पीएफ का पैसा काटकर भी जमा नहीं किया जा रहा है। अशोक बैठा ने अपने संबोधन में कहा कि पलदार साथियों का इएसआई पहचान कार्ड भी नहीं दिया जा रहा है। गोदाम में मजदूर नियमावली की धज्जियाँ भी उड़ायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन अनिश्चितकालीन चलेगा, जब तक हमारी माँग पूरी नहीं हो जाती। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन न्यू के जिला सदस्य राहुल सम्राट ने कहा कि एफसीआई गोदाम में धांधली और मजदूरों के हक मारी का खुला खेल चल रहा है और अधिकारी अपनी नजर बंद किये हुए हैं,जिससे मजदूर अब करो मरो की लड़ाई पर आ गये हैं। एफसीआई बाजार समिति पलदार यूनियन के पलदार साथियों ने अपने कार्यस्थल से सैकड़ो की संख्या में विरोध प्रदर्शन कर तकिया बाजार होते हुए बीएसडब्लूसी अधीक्षक कार्यालय के समक्ष पहुँचकर सभा का आयोजन किया। मजदूर पलदार साथियों की माँगों में बीस वर्षों से पीएफ की बकाये राशि का जल्द भुगतान करने,

लोडिंग अनलोडिंग पर सरकार से निर्धारित मजदूरी देने तथा इएसआई कार्ड बनाने सहित अन्य माँग शामिल है।  धरना-प्रदर्शन में राजेश कुमार, अरुण पासवान,सुनील पासवान, गोबर पासवान,प्रजापति,पंकज पासवान,भांजी पासवान,शंकर पासवान,मुलायम पासवान,रामदयाल पासवान,गोमो पासवान,दिनेश पाल, बुधन पासवान,ललन पासवान, मनोज पासवान,प्रमोद सिंह,अशोक कुशवाहा,मोटू सोनकर,जमुना सिंह तथा सरोज कुशवाहा सहित सैकडों पलदार साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...