प्रेषक,
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS), पटना।
सेवा में,
सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पटना।
विषयः- बच्चों पर विशेष निगरानी रखने एवं उन्हें अकेला नहीं छोड़ने के संबंध में।
महाशय,
समाचार पत्रों एवं अन्य सूत्रों से पता चलता है कि बच्चा चोर गिरोह पटना जिला में सक्रिय है जो बच्चों को बहला-फुसलाकर उनका अपहरण कर लेते है। बच्चा चोर महिला एवं पुरूष के रूप में किसी भी वेश भूषा में रह सकते है।
अतः आप सभी को निदेश दिया जाता है, उक्त से संबंधित सूचना लिखित रूप में संबंधित सभी महिला पर्यवेक्षिका तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेविका एवं सहायिका को दें। आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को इस संबंध में आवश्यक रूप से निदेश दें कि आंगनबाड़ी केन्द्र पर पंजीकृत बच्चे जो स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त करने हेतु आते है उन्हें केन्द्र पर लाने एवं उनके घर पहुंचाने पर विशेष ध्यान रखें। बच्चों को उनके घर पे या संबंधित अभिभावकों को हीं हस्तगत करायें। किसी भी तरह की लापरवाही को बहुत गंभीरता से ली जायेगी।
इसे अतिआवश्यक समझे।
विश्वासभाजत, ममता वभा 21/02/26 जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, पटना।
إرسال تعليق