⚡ ब्रेकिंग News

2025-26 गुप्ता धाम महोत्सव के सफल आयोजन केलिए चेनारी के जनता के द्वारा सासाराम एसडीएम नेहा कुमारी की जा रही है प्रशंसा




 
रोहतास:- गुप्ताधाम महोत्सव का इस वर्ष भव्य एवं सफल आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव में स्थानीय एवं ख्यातिप्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियां सुनने और देखने के लिए हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिला दर्शक पहुंचे। यह पहला अवसर था जब गुप्ताधाम महोत्सव में इतनी बड़ी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।

महोत्सव के दौरान दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने के लिए कुर्सियों की समुचित और व्यवस्थित व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा, यातायात एवं अन्य प्रशासनिक प्रबंध भी सुदृढ़ रहे।

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार अंकुश राज एवं अरविंद अकेला द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने तो ऐसा समां बांधा की श्रद्धालु झूमने लगे। अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए दर्शक बेताब दिखे।

पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन रोहतास द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और पर्यटन को एक सूत्र में पिरोने का सशक्त प्रयास है। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को भी नई पहचान दिलाई।

महोत्सव के सफल आयोजन से स्थानीय कलाकारों को मंच मिला। आयोजन ने यह भी सिद्ध किया कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...